Himachal News Bulletin 25 Jul 2024

HP NEWS BULLETIN

 

12. पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर हाईटेक नाका, हर एक पर रखी जाएगी नज़र

 

हिमाचल: पड़ोसी राज्य जम्मू-कश्मीर में लगातार आंतकी हमले हो रहे है और इन गतितविधियों को देखते हुए जिला पुलिस नूरपुर ने भी पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर ढांगू चक्की पुल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर दी है।

 

जानकारी मुताबिक, सीसीटीवी निगरानी के साथ साथ सहायक पुलिस निरीक्षक राजपाल ठाकुर की अगुवाई में हथियारबंद पुलिस कर्मचारियों को तैनात कर दिया है और सभी आने जाने वाले वाहन की जांच की जा रही है।

 

जानकारी देते हुए पुलिस उप अधीक्षक धर्मचंद वर्मा मे बताया कि बाहरी राज्यों से किसी प्रकार की अवैध गतिविधियों को रोकने, नशे के खिलाफ चैकिंग की जा रही है और यह चैकिंग आगे भी जारी रहेगी।

error: Content is protected !!