Himachal News Bulletin 25 Jul 2024

HP NEWS BULLETIN

 

4. Shimla: सचिवालय के समीप दृष्टि बाधित संघ ने किया चक्का जाम

राज्य सचिवालय के समीप बुधवार सुबह दृष्टिबाधित संघ ने मांगों को लेकर चक्का जाम किया। सचिवालय से कुछ दूर सड़क पर बैठकर संघ के सदस्यों ने चक्का जाम कर नारेबाजी की। इस दौरान उनकी पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी हुई। पुलिस की ओर से संघ सदस्यों को जबरन सड़क से उठाया गया।

 

कुछ दृष्टिबाधितों की इस दौरान तबीयत भी बिगड़ गई। उन्होंने पुलिस पर बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। संघ बैकलॉग की भर्तियां नहीं होने से गुस्साया हुआ है। संघ के सदस्यों ने बताया कि सरकार ने कई बार मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, कई बार वार्ता भी हुई लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ।

 

उन्होंने कहा कि यदि सुनवाई नहीं हुई तो 1 से 15 अगस्त तक लगातार चक्का जाम और प्रदर्शन होगा। इसकी जिम्मेदार सरकार की होगी। दृष्टि बाधित संघ के अनुसार पहले भी कई बार चक्का जाम और अनशन कर चुके हैं, लेकिन मांगों का समाधान नहीं हो पाया है।

 

उधर, सचिवालय के समीप सुबह करीब साढ़े दस बजे ही दृष्टिबाधित संघ के सदस्यों की ओर से चक्का जाम करने के चलते छोटा शिमला के दोनों ओर नवबहार से लेकर टाॅलैंड तक ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। करीब तीन घंटे डेढ़ बजे तक वाहनों की लंबी कतारें लगते से लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा।

error: Content is protected !!