Himachal News Bulletin 25 Jul 2024

HP NEWS BULLETIN

8. हिमाचल के बीड़ बिलिंग में 2 से 9 नवंबर तक होगा पैराग्लाइडिंग विश्वकप

 

पैराग्लाइडिंग के लिए विश्व प्रसिद्ध हिमाचल प्रदेश की बीड़ बिलिंग घाटी में पैराग्लाइडिंग विश्वकप होगा। 2 से 9 नवंबर तक बीड़ बिलिंग में हिमाचल पैराग्लाइडिंग फेस्ट का आयोजन होगा। बुधवार को शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने इसकी जानकारी दी।

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि जब सरकार बनी थी तो कुछ प्राथमिकता क्षेत्र को चिन्हित किया था। सबसे ज्यादा पर्यटन क्षेत्र पर ध्यान दिया गया। पूरे हिमाचल प्रदेश में पर्यटन क्षेत्र को पहले स्थान पर रखा है।

 

बिलिंग पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन की ओर से आयोजित हो रहे पैराग्लाइडिंग विश्व कप भी एक प्रयास है। बीड बिलिंग पैराग्लाइडिंग के लिए स्वर्ग की तरह है। आने वाले समय में 40 से 45 देशों के पैराग्लाइडिंग स्पर्धा में भाग ले रहे हैं। पांच हेलीपोर्ट जल्द शुरू होंगे। पालमपुर और चंबा में हेलीपोर्ट बनाए जा रहे हैं।

 

शिमला के हेलीपोर्ट को डीजीसीए की अनुमति मिलते ही शुरू किया जाएगा। पर्यटन सीजन में दुकानदारों को यह कहा है कि वे जब चाहे तो दुकानें खुली रख सकते हैं। 2027 में हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर करेंगे। 2032 में भी सबसे समृद्ध राज्य बने, इस दिशा में काम हो रहा है। विश्व कप आयोजन के लिए एसोसिएशन को वह शुभकामनाएं देते हैं।

error: Content is protected !!