हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (एच.पी.एस.सी.एस.सी.)

Himachal Pradesh State Civil Supplies Corporation

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम (एच.पी.एस.सी.एस.सी.) : वर्तमान में, निगम अपने 121 थोक गोदामों, 47 खुदरा दुकानों, 54 एल.पी.जी. एजेंसियों, 4 पेट्रोल पंपों और 40 दवा की दुकानों के माध्यम से राज्य के उपभोक्ताओं को अन्य आवश्यक वस्तुएं जैसे एल.पी.जी., डीजल/पेट्रोल/मिट्टी का तेल और जीवन रक्षक दवाएं भी उचित दरों पर उपलब्ध करवा रहा है।

हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम
Food Security and Civil Supplies

पूरक पोषाहार कार्यक्रम के अन्र्तगत वस्तुएं, मनरेगा सीमेंट और पेट्रोलियम उत्पादों आदि को निगम के धोक गोदामों और खुदरा दुकानों के माध्यम से बेचा जाता है। चालू वित्त वर्ष के दौरान, दिसंबर, 2023 तक निगम ने रियायती योजना के तहत पिछले वर्ष की इसी अवधि के दौरान ₹792.05 करोड़ की तुलना में ₹742.64 करोड़ की विभिन्न वस्तुओं की खरीद और वितरण किया।

• मध्यांतर भोजन योजनान्तर्गत प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों को संबंधित उपायुक्त द्वारा किये गये आवंटन के अनुसार निगम द्वारा चावल एवं अन्य पूरक सामग्री की आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है।

• निगम सरकार द्वारा गठित क्रय समिति के निर्णयों के अनुसार राज्य प्रायोजित योजना के तहत विशेष अनुदानित मदों (विभिन्न प्रकार की दालें, फोर्टिफाइड सरसों और रिफाइंड तेल और आयोडीन युक्त नमक) की आपूर्ति की भी व्यवस्था कर रहा है।

 

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी अधिनियम, (मनरेगा) सीमेंट आपूर्ति

• 2023-24 (दिसंबर, 2023 तक) के दौरान, निगम ने राज्य में विकास कार्यों के लिए विभिन्न पंचायतों को ₹76.33 करोड़ की राशि कं 24.36,300 बैग सीमेंट की खरीद और वितरण का प्रबंधन किया है।

Author: Ram Bhardwaj