Kuthaar riyaasat – कुठाड़ रियासत की स्थापना

Kuthaad Riyasat (Solan)

kuthaad riyaasat

कुठाड़ रियासत की स्थापना किश्तवार (कश्मीर) से आये सूरतचंद ने की। 1815 ई. से पूर्व कुठाड़ हण्डूर और बिलासपुर की जागीर रही। गोरखा आक्रमण के समय कुठाड़ रियासत क्योंथल की जागीर थी। उस समय कुठाड़ का शासक गोपाल चंद था जिसने गोरखा आक्रमण के समय मनीमाजरा में शरण ली।

ब्रिटिश सरकार ने 1815 ई. में कुठाड़ को गोरखा नियंत्रण से मुक्त करवाकर राणा भूप सिंह को सनद (1815 ई. में) प्रदान की। क्योंथल का हिस्सा रहे संबाथू को बाद में कुठाड़ रियासत में मिला दिया गया। सबाथू किले का निर्माण गोरखों ने करवाया जिसमें 1816 ई. में ब्रिटिश सरकार ने पहली सैन्य चौकी स्थापित की।

error: Content is protected !!