Rajiv Gandhi Start up Scheme : प्राकृतिक खेती से जुड़ेंगे हर पंचायत से 10 किसान

Rajiv Gandhi Start up Scheme : प्रदेश सरकार राज्य में राजीव गांधी प्राकृतिक खेती स्टार्ट अप योजना (Rajiv Gandhi Start up Scheme) के प्रथम चरण में प्रत्येक पंचायत से 10 किसानों को रसायनमुक्त खेती यानी प्राकृतिक खेती से जोड़ेगी। योजना के अंतर्गत राज्य में लगभग 36 हजार किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना से जुड़ने वाले किसानों द्वारा प्राकृतिक रूप से तैयार गेहूं को 40 रुपए और मक्की को 30 रुपए प्रति किलो के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा।

Rajiv Gandhi Start up Scheme

देश में गेहूं और मक्की पर दिया जाने वाला यह सबसे अधिक न्यूनतम समर्थन मूल्य होगा। वर्तमान में प्रदेश के 1,78,643 किसान-बागवान परिवारों ने प्राकृतिक खेती पद्धति को अपनाया है। प्रदेश में 24,210 हैक्टेयर भूमि पर इस विधि से खेती की जा रही है और चरणबद्ध तरीके से प्रदेश के 9.61 लाख किसान परिवारों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

Rajiv Gandhi Start up Scheme
Rajiv Gandhi Start up Scheme

योजना के अंतर्गत वित्त वर्ष 2023-2024 में 1275.31 लाख रुपए व्यय कर 37,087 किसानों को लाभान्वित किया गया और 13,176 हैक्टेयर भूमि को प्राकृतिक भूमि के अधीन लाया गया है। प्राकृतिक खेती उत्पादों की बिक्री के लिए 10 मंडियों में स्थान निर्धारित कर आधारभूत अधोसंरचना का निर्माण किया जा रहा है।

Rajiv Gandhi Start up Scheme

Himachal Schools : हिमाचल प्रदेश में छुट्टियों के बाद आज से खुलेंगे स्कूल

Follow Our Facebook Page

Author: Ridhi