UKSSSC Group C Notification 2025: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने सहायक कृषि अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी/वन निरीक्षक समेत विभिन्न ग्रुप ‘सी’ के पदों पर भर्ती निकाली है। अधिसूचना जारी हो चुकी है। आवेदन प्रक्रिया 6 फरवरी को शुरू होगी। आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sssc.uk.gov.in. पर जाकर 28 फरवरी 2025 तक पंजीकरण कर सकेंगे।
UKSSSC Group C Exam Date: अप्रैल में होगी भर्ती परीक्षा
यूकेएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती परीक्षा 20 अप्रैल, 2025 को आयोजित की जाएगी। आयोग ने 241 रिक्तियां अधिसूचित की हैं।
पद का नाम | रिक्तियां | विभाग |
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) | 7 | कृषि विभाग |
प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा) | 3 | कृषि विभाग |
वरिष्ठ दुग्ध निरीक्षक | 3 | डेयरी विकास विभाग |
प्रयोगशाला सहायक (रसायन विज्ञान) | 6 | उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग |
खाद्य प्रसंस्करण शाखा वर्ग-3 (पर्यवेक्षक कैनिंग) | 19 | खाद्य प्रसंस्करण विभाग |
पर्यवेक्षक (पाककला/कुकरी) | 1 | खाद्य प्रसंस्करण विभाग |
मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3 | 5 | खाद्य प्रसंस्करण विभाग |
प्रयोगशाला सहायक (वनस्पति विज्ञान) | 6 | उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग |
प्रयोगशाला सहायक (उद्यान विज्ञान) | 6 | उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग |
पशुधन प्रसार अधिकारी | 120 | पशुपालन विभाग |
प्रयोगशाला सहायक | 7 | पशुपालन विभाग |
स्नातक सहायक | 2 | पशुपालन विभाग |
फार्मासिस्ट | 10 | 10 कारागार विभाग |
कैमिस्ट | 12 | जल संस्थान |
फोटोग्राफर | 3 | विधि विज्ञान प्रयोगशाला |
प्रतिरूप सहायक | 25 | सिंचाई विभाग |
वैज्ञानिक सहायक | 6 | सिंचाई विभाग |
कुल पद 241 –
इस भर्ती अभियान के तहत ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न पदों के लिए पात्रता मानदंड अलग-अलग निर्धारित हैं।
आवेदन शुल्क
अनारक्षित/राज्य के ओबीसी वर्ग के आवेदकों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि राज्य के एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस/दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये का शुल्क लागू है। अनाथ उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।